बहुत साल पहले, उत्तर भारत के एक छोटे-से राज्य में एक अद्भुत घटना हो रही थी। एक रात, रानी माया–राजा शुद्धोदन की पत्नी–ने एक विचित्र स्वप्न देखा। उन्होंने देखा कि आकाश से एक चमकीली सफ़ेद रोशनी आ रही थी और उस रोशनी में एक शानदार हाथी था। हाथी बिलकुल सफ़ेद था और उसके छह बड़े दाँत थे। रोशनी का यह हाथी रानी की ओर उड़ आया और उसके शरीर में पिघल गया। रानी जाग उठीं और वे अपार खुशी से भरी हुई थीं।
उन्होंने तुरंत राजा के पास गईं और अपने स्वप्न के बारे में बताईं। दोनों ने दरबार के बुद्धिमान लोगों से इस स्वप्न का अर्थ पूछा। उन लोगों ने जवाब दिया, “यह एक उत्कृष्ट स्वप्न है। इसका अर्थ यह है कि महारानी एक बालक को जन्म देने वाली है और यह राजकुमार एक दिन एक महान व्यक्ति बनेगा। केवल आप नहीं, पूरी दुनिया भाग्यशाली है कि महारानी को ऐसा पुत्र मिलेगा।”
यह शुभ समाचार सुनने पर राजा और रानी के आनंद की सीमा न रही। राजा अत्यंत प्रसन्न थे क्योंकि वे एक उत्तराधिकारी चाहते थे जो उनके बाद राज-काज संभाल सके। अब उनकी इच्छा पूरी हो रही थी।