रानी माया को पता नहीं था कि उनके पुत्र होने की खुशी सारे राज्य में बांटी जा रही थी। वे शिशु को महल ले गए। वर्ष का चौथा महीना था और चाँद पूरा हो रहा था।
बड़े हर्षोल्लास के साथ राजा शुद्धोदन ने अपनी रानी और पुत्र का स्वागत किया। उत्सव मनाए गए और पूरे राज्य में खुशी और शांति थी। माता-पिता ने राजकुमार का नाम “सिद्धार्थ” रखा, जिसका अर्थ है “जिसका उद्देश्य पूरा हो गया हो”।
बुद्धिमान लोगों ने शिशु के बारे में नई भविष्यवाणियाँ कीं। उन्होंने कहा, “हे महाराज, राजकुमार के जन्म का चिह्न बहुत अनुकूल है। आपका पुत्र आपसे भी महान होगा। यह समाचार सुनकर राजा को गर्व महसूस हुआ। उन्होंने सोचा “यदि इन लोगों की भविष्यवाणियाँ सही निकलीं तो शायद मेरा पुत्र, राजकुमार सिद्धार्थ, केवल मेरे राज्य का नहीं बल्कि सारे विश्व का शासक बनेगा।”